Home चर्चा में यातायात पुलिस जांजगीर की पहल, थाना चांपा क्षेत्र के लायंस स्कूल में...

यातायात पुलिस जांजगीर की पहल, थाना चांपा क्षेत्र के लायंस स्कूल में छात्र छात्राओं को दी गई यातायात नियमों/सायबर अपराध के संबंध में जानकारी

7
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
नाबालिको के द्वारा वाहन नही चलाने, मोटरसायकल में ट्रिपल सवारी नही चलने, हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाने, तेज गति में वाहन नहीं चलाने
जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को राहवीर योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई
दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल तक पहुचानें में मदद करने 
सायबर अपराध से बचने, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे भी जानकारी दिया गया
पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर -चाम्पा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए जिले में यातायात जन- जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 27.10.26 को निरीक्षक सुभाष चौबे द्वारा लायंस स्कूल चंपा में यातायात नियमों के संबंध में जन  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
निरीक्षक सुभाष चौबे यातायात जांजगीर द्वारा  कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकगणों एवं छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ साथ जागरूक करते हुए  बताया कि “राहवीर योजना” एक स्वैच्छिक नागरिक सहायता कार्यक्रम है। इसमें कोई भी आम व्यक्ति जो दुर्घटना के बाद घायल को सुरक्षित नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाता है, उसे 25 हजार रूपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। योजना का यह भी उद्देश्य है कि ऐसे नार्गा नागरिकों को किसी तरह की कानूनी कर्रवाही या पूछताछ का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here