कोंडागांव। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड, जिला कोंडागांव की होनहार छात्राओं अमरीका यादव एवं हस्तीना पोयाम ने कराठा (अंडर-19) प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
दोनों छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने यह सफलता दिलाई है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अमरीका यादव एवं हस्तीना पोयाम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। आशा है कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित कर अपने विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।







