Home मुख्य ख़बरें ISRO की बड़ी कामयाबी: NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, मजबूत होगी भारत...

ISRO की बड़ी कामयाबी: NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, मजबूत होगी भारत की NAVIC सेवा

15
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने शुक्रवार को भारत के अगली पीढ़ी के नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 को कामयाबी से लॉन्च कर दिया है। GSLV-F18 रॉकेट के जरिए इस सैटेलाइट को शुक्रवार रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की लॉन्च साइट से रवाना किया गया। लॉन्च किए गए 50 मीटर ऊंचे और 3 फेज वाले इस रॉकेट का लॉन्चिंग के वक्त कुल वजन 420 टन था। इसका टारगेट 2,232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-03 सैटेलाइट को Geostationary Transfer Orbit में स्थापित करना था, जो सफलतापूर्वक पूरा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here