Home चर्चा में भाजपा समलाया एवं महामाया मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न

भाजपा समलाया एवं महामाया मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न

10
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
जिला प्रभारी गोपाल साहू ने अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने का किया आह्वान।
अम्बिकापुर। लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा समलाया एवं महामाया मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत, बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह एवं पार्षद मनीष सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी गोपाल साहू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर कांग्रेस की अराजकता और नकारात्मक राजनीति को उजागर करना होगा। अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। हमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है।
हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटें।
समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने अभियान की रूपरेखा रखते हुए कहा कि मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक को जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं अरुणा सिंह ने भी संबोधित किया। मंच संचालन अजय सोनी ने किया तथा संजीव वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संतोष दास, निरंजन रॉय, आलोक दुबे, मयंक जायसवाल, संजय गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, शशिकांत जायसवाल, शिवमंगल सिंह, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here