मुंगेली संवाददाता – सुनील पाठक
मुंगेली/ विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ जनों की आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई जिसमें कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र के खिलाफ फैलाई जा रही अराजकता से उन्हें अवगत कराया गया। अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ जनों की बैठक में अविभाजित बिलासपुर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सत्ता से हटने से लगातार छटपटा रही है, ऐन केन प्रकारेण सत्ता पर कब्जा करना चाह रही है इसी कारण नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश में रिजिम चेंज की बात कर रहे हैं। रिजिम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन। जबकि सत्ता परिवर्तन का अधिकार जनता को चुनाव के माध्यम से मिलता है जनता अपने बहुमूल्य वोटों से किसी भी पार्टी को सत्ता में बैठाती है वही हटाती है। जबकि अभी कोई चुनाव नहीं है अतः रिजिम चेंज की बात कहने का ही अर्थ है कि वे अराजकता से सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं।

इन्हीं बातों से प्रबुद्धजनों को अवगत कराने यह बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट चोरी का आरोप लगाते हैं जबकि वोट चोरी तो एक वोट पाने वाले नेहरू ने 12 वोट पाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के बदले प्रधानमंत्री बन कर किया था। प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम को हार जाने के बाद जीता कर किया गया था। राहुल गांधी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने मोदी की सरकार बनवाई है। जबकि लोकसभा चुनाव 2024 में हुआ था और ज्ञानेश कुमार 2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे। कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्ष देश में अराजकता के बल पर सत्ता में कब्जा करना चाहती है। जैसा कि बांग्लादेश,श्रीलंका,नेपाल आदि में भीड़ ने अराजकता फैलाई वैसा ही ये भारत में करना चाहते हैं। ये जब जब मोदी को गाली देते हैं मोदी का वोट बढ़ता जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मोदी के पिता पर टिप्पणी कर फिर अपने पैरों में कुल्हाड़ी मार ली है।

इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने स्वागत भाषण करते हुए देश की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य शैलेश पाठक,प्रेम आर्य तथा प्रबुद्धजन कार्यक्रम के संयोजक सुनील पाठक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गनपत गंधर्व ने भी संबोधित कर कांग्रेस की अराजक नीतियों पर प्रकाश डाला। संचालन जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव व धन्यवाद ज्ञापन नगर मंडल प्रभारी पवन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में सभी प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ जनों का भगवा गमछे व पुष्प माला से सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रीकांत गोवर्धन,जेठमल कोटड़िया, चंपालाल सुथार,सेवा निवृत सहायक प्राध्यापक एसएनजी कालेज अशोक गुप्ता,लोकनाथ सिंह,वरिष्ठ नागरिक संघ के पदाधिकारी एवं पत्रकार प्रमोद पाठक,द्वारिका जायसवाल,मोहन भोजवानी,जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह,मानिकलाल सोनवानी, शिवकुमार बंजारा,रजनी सोनवानी, भरतलाल सोनी,शंकर सिंह,पवन पाण्डेय,तरुण खांडेकर,राणा प्रताप सिंह , कोटू दादवानी,राजीव श्रीवास,सुखचंद साहू, मन्नूलाल श्रीवास्तव,विजय यादव, राजेश्वर टंडन आदि सभी मंडलों के कार्यकर्ता व नागरिक गण उपस्थित रहे।







