Home चर्चा में चकरभाटा में ‘स्वामी मोबाइल जोन एंड इलेक्ट्रॉनिक हब’ का भव्य शुभारंभ, विधायक...

चकरभाटा में ‘स्वामी मोबाइल जोन एंड इलेक्ट्रॉनिक हब’ का भव्य शुभारंभ, विधायक धरमलाल कौशिक और संत लाल साई ने किया उद्घाटन

19
0
बिलासपुर संवाददाता – रेशमा लहरे
एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी प्रमुख कंपनियों के मोबाइल, एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद
बिलासपुर। चकरभाटा क्षेत्र के लोगों को मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। चकरभाटा में ‘स्वामी मोबाइल जोन एंड इलेक्ट्रॉनिक हब’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक एवं पूज्य संत लाल साई (दुर्गेश महाराज) विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य अतिथियों एवं संचालक परिवार ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके पश्चात भगवान श्री झूलेलाल साई की संगीतमय आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और प्रतिष्ठान की उन्नति की कामना की गई।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक राजकुमार मतानी, मयूर मतानी एवं अमित मतानी सहित समस्त मतानी परिवार को नए व्यवसाय की शुरुआत पर शुभकामनाएं दी गईं। मुकेश मतानी, बंटी मतानी, झूलेलाल (बस) संचालक नंदलाल वर्मा एवं विपिन वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर परिवार को बधाई दी।
एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी ब्रांड के उत्पाद
प्रतिष्ठान के संचालकों ने बताया कि चकरभाटा सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स हब की शुरुआत की गई है। यहां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के स्मार्टफोन, मोबाइल एक्सेसरीज और विभिन्न प्रकार के होम इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को उचित एवं प्रतिस्पर्धी कीमतों के साथ ओरिजिनल प्रोडक्ट्स, बेहतर ग्राहक सेवा, आकर्षक फाइनेंस सुविधाएं और विशेष ऑफर्स भी उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।
संचालकों का कहना है कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदारी के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर रहने से राहत दिलाना और सभी प्रमुख सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
संचालकों का कहना है कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदारी के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर रहने से राहत दिलाना और सभी प्रमुख सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
शुभारंभ समारोह में चकरभाटा क्षेत्र की सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक हस्तियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और ग्राहक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मतानी परिवार ने सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here