Home चर्चा में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक निर्वाचन में विश्वनाथ परिहार का नेतृत्व...

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक निर्वाचन में विश्वनाथ परिहार का नेतृत्व पुनः बरकरार

11
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
विश्वनाथ परिहार पर फेडरेशन ने फिर जताया विश्वास, सर्वसम्मति से जिला संयोजक निर्वाचित
प्रांतीय पर्यवेक्षकों एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिलाध्यक्षों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ निर्वाचन
 छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की जिला शाखा जांजगीर-चांपा के निर्वाचन में श्री विश्वनाथ परिहार (व्ही.एस. परिहार) को पुनः सर्वसम्मति से जिला संयोजक निर्वाचित किया गया। कर्मचारी भवन, केरा रोड, जांजगीर में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रांतीय पर्यवेक्षकों, जिला अध्यक्षों एवं  की गरिमामय उपस्थिति में उनके नेतृत्व पर एक बार फिर विश्वास व्यक्त किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में जी.आर. चंद्रा, प्रदेश समन्वयक, प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ; रोहित तिवारी, प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ; सुनील कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश शिक्षक संघ; रविंद्र राठौर, प्रदेश अध्यक्ष, सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन तथा रंजीत सिंह, संभागीय अध्यक्ष, वाहन चालक संघ उपस्थित थे।
श्री परिहार के पुनः जिला संयोजक निर्वाचित होने पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री परिहार के नेतृत्व में फेडरेशन कर्मचारी-अधिकारी हितों की रक्षा, लंबित मांगों के निराकरण तथा संगठनात्मक एकजुटता को और अधिक मजबूती प्रदान होगा।
इस अवसर पर  अर्जुन सिंह क्षत्रिय,डॉ. व्ही.के. पैगवार, यू.एस. राठिया, धर्मेन्द्र यादव, डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, ओमप्रकाश राठौर, राजेश राठौर, प्रवीण राठौर, शत्रुघ्न राठौर, भुवनेश्वर देवांगन, निधिलता जायसवाल, शांति थवाईत, विकास सिंह, टी.के. टंडन, राधेश्याम कंवर, संजय तंबोली, रंजीत सिंह, एच.आर. सोनी, रामशरण सिंह सर्वा, जगन्नाथ श्रीवास, मनोज यादव, रामू भैना, तरुण राठौर एवं विशाल वैभव सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विकास सिंह ने किया। स्वागत उद्बोधन श्री विश्वनाथ परिहार ने दिया तथा आभार प्रदर्शन अर्जुन सिंह क्षत्रिय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here