Home चर्चा में जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 500 किलो महुआ लहान बरामद, मौके पर...

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 500 किलो महुआ लहान बरामद, मौके पर ही किया नष्ट

5
0

-राहौद पुलिस सहायता केंद्र और खरौद पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम धरदेही की धनवार बस्ती में दी दबिश

जांजगीर-चांपा, 3 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस सहायता केंद्र राहौद और खरौद पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम धरदेही की धनवार बस्ती में रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर लावारिस हालत में रखे 20 पीले रंग के डिब्बों से करीब 500 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले इस महुआ लहान को पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण से जुड़ी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में ASI राजेंद्र क्षत्रिय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक ओमकार वर्मा सहित पुलिस सहायता केंद्र एवं चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here