Home अंतर्राष्ट्रीय ट्रंप-वेंस के रिश्तों में आई दरार! मिडटर्म चुनाव में हार के बाद...

ट्रंप-वेंस के रिश्तों में आई दरार! मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अमेरिका में सियासी हलचल, जेडी वेंस का बड़ा बयान- ‘ईरान युद्ध के कारण हारे हम’

1
0

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार की मेन वजह ईरान युद्ध (Iran War) और महंगाई को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना है। हालांकि मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अमेरिकी सियासत हिल गई है। खबर है कि चुनाव में हार के कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) में दरार आ गया है। जेडी वेंस ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट के जरिए ईरान के खिलाफ चलाए गए अलोकप्रिय सैन्य अभियान से खुद को अलग कर लिया। वेंस ने साफ लिखा कि सीनेट में 6 साल के लिए बहुमत गंवाना इस युद्ध के कारण हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में मिली हार को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने इस हार के लिए ईरान युद्ध को एक बड़ी वजह बताया. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, ‘हम हार गए क्योंकि युद्ध हुआ. राष्ट्रपति ने खुद कल रात यह बात कही थी.’ उन्होंने पार्टी से नाराज मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘जो लोग नाराज हैं और कहना चाहते हैं कि हमने पहले ही चेतावनी दी थी, वे सही थे.’

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की ऐतिहासिक जीत हुई और उन्हें दोनों सदनों में बहुमत मिल गया. नतीजों के बाद अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी हार के लिए ईरान के साथ युद्ध और इजरायल के साथ रिश्ते को ज़िम्मेदार ठहराया है. वेंस ने एक्स पर कहा कि हमारी तरफ के डेटा एनालिस्ट जिस बात पर बहुत ध्यान दे रहे थे, वह थी कंपोजिशन यानी वोटर्स के ग्रुप 2024 के चुनाव जैसा है. इससे रिपब्लिकन पार्टी जीत सके?

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के 3 नवंबर को मतदान हुए थे, जिसके नतीजे अगले दिन 4 नवंबर को सामने आए. इसमें ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा. पार्टी ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में अपना बहुमत खो दिया. वेंस ने कहा कि अब अगले दो साल देश को संभालने, उपलब्धियां हासिल करने और 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत की तैयारी पर केंद्रित होने चाहिए.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here