Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से थमेगी ठंड की...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से थमेगी ठंड की रफ्तार; रात के तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

3
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में आने वाली हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटे के दौरान अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिवाली से पहले से ही प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर शुरू हो गया था। इसके चलते रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा था, लेकिन अब तापमान में गिरावट की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है।

मौसम में ठंड बढ़ने की प्रमुख वजह उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं रही हैं। इन हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही थी। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। इसका सीधा असर रात के तापमान पर पड़ेगा और न्यूनतम पारा थोड़ा ऊपर जा सकता है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ स्थानों पर तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल ठंड बढ़ने की रफ्तार धीमी रहने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here