Home कोरबा स्वर माला की धुन पर थिरकेगा तुमान, एम.जे. बाबा डांस कॉम्पिटिशन सीजन-8...

स्वर माला की धुन पर थिरकेगा तुमान, एम.जे. बाबा डांस कॉम्पिटिशन सीजन-8 का होगा भव्य आगाज

15
0

-27 दिसंबर को सजेगा डांस का महासंग्राम, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध डीजे स्वर माला की धुन पर झूमेंगे कलाकार

तुमान (कोरबा)। नृत्य, संगीत और मनोरंजन का शानदार संगम एक बार फिर ग्राम तुमान में देखने को मिलेगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुप्रतीक्षित एम.जे. बाबा डांस कॉम्पिटिशन सीजन-8 का भव्य आयोजन 27 दिसंबर 2026, रविवार को ग्राम तुमान में किया जा रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध डीजे स्वर माला की धमाकेदार संगीत प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

स्वर माला की शानदार धुनों पर डांस का जुनून और प्रतिभागियों का हुनर एक अलग ही समां बांधेगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र के उभरते डांस कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर युवाओं और डांस प्रेमियों में अभी से उत्साह का माहौल बनने लगा है।

कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए आयोजन समिति की अध्यक्ष सरोज कंवर के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं। आयोजन की सफलता को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

समिति अध्यक्ष सरोज कंवर एवं सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, युवाओं, डांस प्रेमियों एवं संगीत प्रेमियों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

27 दिसंबर को तुमान में बजेगी स्वर माला की धुन, सजेगा डांस का मंच और दिखेगा प्रतिभाओं का हुनर। एम.जे. बाबा डांस कॉम्पिटिशन सीजन-8 को लेकर पूरे क्षेत्र की निगाहें अब ग्राम तुमान पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here