संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे
“रायपुर के विमतारा ऑडिटोरियम में ‘स्वरम की शानदार प्रस्तुति, रागों से लेकर हाई एनर्जी सॉन्ग्स तक झूमे दर्शक”
रायपुर । रायपुर विमतारा ऑडिटोरियम में श्रीया चक्रवर्ती के द्वारा कार्यक्रम ‘स्वरम’ की शानदार प्रस्तुति दी गई। यह कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ।
प्रथम सत्र में राग पर आधारित गीतों ने सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। द्वितीय सत्र में हाई एनर्जी सॉन्ग्स ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह कार्यक्रम लाइव ऑर्केस्ट्रा पर आधारित था।
कार्यक्रम में श्रीया चक्रवर्ती के साथ मेल सिंगर के रूप में श्रीया के गुरुजी आदरणीय समीर भट्टाचार्य जी ने गायन में श्रीया का साथ दिया।
‘स्वरम’ के इस कार्यक्रम में संगीत तथा साहित्य से जुड़ी शहर की कई जानी-मानी हस्तियाँ मौजूद थीं। इनमें पद्मश्री मदन चौहान , राजीव श्रीवास्तव , डॉ. संजय अलंग , साथ ही साहित्य सृजन संस्थान के अध्यक्ष वीर अजित शर्मा , राजकुमार मसंद , दीपक हटवार , तथा डॉ. मनीष श्रीवास्तव प्रमुख थे।
कार्यक्रम में इन सभी अतिथियों का सम्मान चक्रवर्ती पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष एवं श्रीया चक्रवर्ती के पिता श्री देवब्रत चक्रवर्ती के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्रीया की माँ श्रीमती रूनाली चक्रवर्ती ने सभी रागों की विस्तार से जानकारी दी एवं श्रीया की बड़ी बहन केया चक्रवर्ती ने शानदार मंच संचालन किया।
उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रोताओं ने कार्यक्रम की बहुत तारीफ की।







