Home टेक्नोलॉजी Instagram पर बड़ा बदलाव: अब Reels और Feed में कम दिखेगा अश्लील...

Instagram पर बड़ा बदलाव: अब Reels और Feed में कम दिखेगा अश्लील और हिंसक कंटेंट, Meta ने सख्त किए नियम

7
0

अगर आप इंस्टाग्राम चलाते हैं, तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट है। अब Instagram पर आपको अश्लील, यौन रूप से आपत्तिजनक और हिंसा दिखाने वाला कंटेंट पहले के मुकाबले कम नजर आएगा। सोशल मीडिया कंपनी Meta ने भारत में इंस्टाग्राम के Recommendation Rules को सख्त कर दिया है। इसका सीधा असर यूजर्स की Reels और Feed पर दिखाई देने वाले कंटेंट पर पड़ेगा।

दरअसल, मेटा ने इंस्टाग्राम पर कंटेंट दिखाने के अपने सिस्टम में बदलाव किया है। अब प्लेटफॉर्म ऐसे पोस्ट को कम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करेगा, जिनमें अश्लीलता या हिंसा दिखाई जाती है। खास बात यह है कि इन बदलावों का असर उन पोस्ट पर भी होगा, जिन्हें यूजर्स फॉलो नहीं करते हैं। यानी आपकी फीड में दूसरे अकाउंट्स की तरफ से आने वाली Suggested Posts और Reels भी इस बदलाव के दायरे में आएंगी।

मेटा के नए नियमों के तहत इंस्टाग्राम अब संवेदनशील कंटेंट को लेकर ज्यादा सावधानी बरतेगा। कंपनी ने अपने Recommendation System में बदलाव किया है। इसका उद्देश्य यूजर्स को अश्लील और हिंसक सामग्री कम दिखाना है।

इस बदलाव के बाद इंस्टाग्राम उन पोस्ट को कम रिकमेंड करेगा, जिनमें यौन रूप से आपत्तिजनक सामग्री या हिंसा दिखाई जाती है। ये बदलाव खासतौर पर उन अकाउंट्स के कंटेंट पर लागू होंगे, जिन्हें यूजर्स फॉलो नहीं करते हैं।

इसमें इंस्टाग्राम की मुख्य फीड और रील्स में दिखाई देने वाली सजेस्टेड पोस्ट शामिल हैं। यानी अब यूजर्स को अनजान अकाउंट्स की ऐसी पोस्ट पहले के मुकाबले कम दिखाई दे सकती हैं।

मेटा ने साफ किया है कि हर संवेदनशील पोस्ट को प्लेटफॉर्म से हटाया नहीं जाएगा। अगर कोई पोस्ट इंस्टाग्राम की Community Guidelines का उल्लंघन नहीं करती है, तो वह प्लेटफॉर्म पर बनी रह सकती है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसी पोस्ट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया भी जाएगा। कंपनी अब कंटेंट को रिकमेंड करने के मामले में अलग नियम अपना रही है।

आसान भाषा में समझें तो कोई पोस्ट इंस्टाग्राम पर मौजूद रह सकती है, लेकिन जरूरी नहीं कि वह दूसरे यूजर्स की फीड या रील्स में दिखाई दे। इस तरह कंपनी पोस्ट को हटाने के बजाय उसकी पहुंच सीमित करने पर भी ध्यान दे रही है।

मेटा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट को रिकमेंड करने से पहले उसका आकलन किया जाता है। इसके लिए कंपनी AI मॉडल का इस्तेमाल करती है।

पिछले एक साल में मिले यूजर्स के फीडबैक के आधार पर कंपनी ने अपनी Default Safety Settings को और मजबूत किया है। भारत में भी इन सिस्टम को बेहतर बनाया गया है। इसका मकसद संवेदनशील कंटेंट की पहचान को अधिक प्रभावी बनाना है।

कंपनी के मुताबिक, पिछले एक साल में यूजर्स की ओर से रिकमेंड किए गए कंटेंट की रिपोर्ट करने की संख्या में कमी आई है। मेटा ने अपने ब्लॉग पोस्ट में दावा किया है कि अब लोग पहले के मुकाबले लगभग आधी बार ऐसे कंटेंट की रिपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने इसके सटीक आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए हैं।

इंस्टाग्राम के इन बदलावों के पीछे सरकारी स्तर पर भी सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर चिंता सामने आई थी। दरअसल, 10 अक्टूबर को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (IT Ministry) ने मेटा को एक एडवाइजरी जारी की थी।

इस एडवाइजरी में मंत्रालय ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के पोस्ट रैंकिंग और Recommendation System की समीक्षा करने को कहा था। मंत्रालय का मानना था कि सोशल मीडिया के एल्गोरिदम कई बार भ्रामक और छेड़छाड़ किए गए कंटेंट को ज्यादा प्राथमिकता दे सकते हैं।

इसके अलावा ऐसे कंटेंट को लेकर भी चिंता जताई गई थी, जो अपने मुख्य विषय से हटकर पेश किया जाता है। मंत्रालय ने ऐसी पोस्ट पर निगरानी बढ़ाने को कहा था, जिनसे हिंसा भड़कने या सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने का खतरा हो सकता है।

T मंत्रालय ने मेटा को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि सोशल मीडिया यूजर्स को केवल कुछ चुनिंदा विचारों या नैरेटिव तक सीमित न रखा जाए।

मंत्रालय ने कंपनी से इस दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी देने को भी कहा था। इसका उद्देश्य सोशल मीडिया पर कंटेंट की रैंकिंग और रिकमेंडेशन सिस्टम को लेकर निगरानी बढ़ाना था।

हालांकि, मेटा ने इंस्टाग्राम में किए गए नए बदलावों को सीधे तौर पर इस सरकारी एडवाइजरी से नहीं जोड़ा है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि भारत से जुड़ी घटनाओं की पोस्ट को रिकमेंड करने के तरीके में कोई अलग बदलाव किया गया है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here