Home मनोरंजन रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रचा इतिहास! महज 14 दिनों में वर्ल्डवाइड...

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रचा इतिहास! महज 14 दिनों में वर्ल्डवाइड ₹1500 करोड़ पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

2
0

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के महज दो हफ्तों के भीतर फिल्म ने दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर ली हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है। वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई 1500 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। फिल्म की इस कामयाबी ने इसे भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में और ऊपर पहुंचा दिया है। हालांकि दूसरे वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब वीकडेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here