बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
प्रशासन की अनदेखी से राजस्व को लग रहा चूना, स्थानीय फर्नीचर कारोबारियों का व्यवसाय चौपट होने की कगार पर
जिला मुख्यालय में अवैध कब्जा और कर चोरी (GST चोरी) का खेल खुलेआम चल रहा है। पिछले कई दिनों से बाहरी राज्य (आंध्र प्रदेश) से भारी मात्रा में फर्नीचर लाकर शहर के सार्वजनिक शौचालय के सामने की सरकारी जगह पर अवैध रूप से कब्जा कर बेचा जा रहा है। इस अवैध कारोबार के कारण एक ओर जहां आम लोगों को शौचालय के उपयोग में परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर बिना बिल के सस्ते दामों पर सामान बेचने से बीजापुर के स्थानीय फर्नीचर व्यापारियों का धंधा पूरी तरह चौपट हो रहा है।
बिना जीएसटी और ई-वे बिल के हो रहा कारोबार
सूत्रों और स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, आंध्र प्रदेश से लाए जा रहे इस फर्नीचर के परिवहन और बिक्री में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न तो माल लाने के लिए वैध ई-वे बिल (E-way Bill) का उपयोग किया जा रहा है और न ही ग्राहकों को बिक्री के समय पक्का जीएसटी बिल (GST Bill) दिया जा रहा है। इससे राज्य सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का सीधा नुकसान हो रहा है।
स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश
बीजापुर के स्थानीय फर्नीचर व्यवसायी, जो नियमित रूप से दुकान का किराया, बिजली बिल और सरकार को जीएसटी चुकाते हैं, इस अवैध बिक्री से बेहद परेशान हैं।







