Home चर्चा में ग्राम पंचायत धनोरा में पंचायत की योजनाओं का अध्ययन एवं मतदान जागरूकता...

ग्राम पंचायत धनोरा में पंचायत की योजनाओं का अध्ययन एवं मतदान जागरूकता अभियान आयोजित

1
0

बीजापुर 26 नवंबर 2026/आदर्श कन्या महाविद्यालय, बीजापुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अंतर्गत संचालित विषय Public Opinion & Survey Research के तहत ग्राम पंचायत धनोरा, जिला बीजापुर में शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन किया गया।

इस गतिविधि के अंतर्गत छात्राओं द्वारा ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं का अध्ययन किया गया तथा पंचायत की कार्यप्रणाली एवं योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

इस अभियान में महाविद्यालय की छात्राएँ हरिश्मा कावड़े, रम्या तेलाम, महेश्वरी एवं भवानी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान विषय की प्राध्यापिका डॉ. राजेश्वरी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री चंद्रशेखर एवं श्रीमती प्रीति जंगेल का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय का भी निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग
इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को ग्रामीण प्रशासन, पंचायती राज व्यवस्था, शासकीय योजनाओं तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना एवं आम नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक व्यवस्था को जमीनी स्तर पर समझने का अवसर प्रदान करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here