-10 परीक्षा केंद्रों पर 3,154 परीक्षार्थी हुए शामिल, 89 प्रतिशत रही उपस्थिति
बीजापुर, 28 नवंबर 2026/ जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा-2027 जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 3,543 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 3,154 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 389 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
जिले के बीजापुर एवं भैरमगढ़ विकासखंड में 3-3 तथा भोपालपटनम एवं उसूर विकासखंड में 2-2 सहित कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर केंद्राध्यक्षों एवं केंद्र स्तरीय प्रेक्षकों की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।
कलेक्टर श्री विश्वदीप के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.डी. चेलक ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित समस्त अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं पुलिस जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के बेहतर समन्वय और सामूहिक प्रयासों से परीक्षा का सफल आयोजन संभव हुआ।







