कोरबा/पाली:-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम चल रहा है और इसी अभियान के तहत कोरबा जिले में पाली मंडल में भाजपा महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती संजू देवी जायसवाल के अगुवाई में पी एम श्री प्राथमिक शाला प्रांगण पाली में वृक्षारोपण किया गया, इस दौरान महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती संजू देवी जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है, उन्होंने कहा कि मोदी जी का यह अभियान पर्यावरण को संतुलित बनाने के दिशा ने बहुत की अहम है।

बदलते पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है, इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल,उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, पार्षद श्रीमती दीप्ति शर्मा, पार्षद ज्योति उईके, श्रीमती देव कन्या चौहान, देवयंती चावड़ा, पूनम यादव,खुशबू चावड़ा, जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो दीपक शर्मा,संस्था प्रमुख गौतम शर्मा एवं स्कूल के बच्चे एवं जनप्रतिनिधि उपस्थिति थे।









