Home चर्चा में तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सत्य साईं बाबा जी की रथ यात्रा का...

तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सत्य साईं बाबा जी की रथ यात्रा का भव्य स्वागत

3
0

रायपुर संवाददाता – रघुराज

रायपुर, छत्तीसगढ़ – तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी (TWS) ने आज शहर में पहुँची सत्य साईं बाबा जी की रथ यात्रा का श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। यह रथ यात्रा भारत भ्रमण पर निकली है, और रायपुर पहुँचने पर इसे ज़ोन नंबर 1 से लेकर श्रीनगर चौक तक विशेष सम्मान मिला।

झंडा चौक से ही रथ यात्रा के साथ चलते हुए, तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने यात्रा को अपने कार्यालय तक लाया। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसने वातावरण में उत्साह भर दिया। सोसाइटी के अध्यक्ष टी. गोपी जी, महासचिव के. सत्य बाबू जी, सचिव दिनकर जी, उपाध्यक्ष वेंकट जी, और ज़ोन नंबर 1 के अध्यक्ष गज्जू साहू जी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी जैसे पुंडरी जी, एस. गणेश जी, ईश्वर राव जी, जगदीश जी, श्रीनु राव जी और प्रभाकर राव जी मौजूद रहे।

मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की और “साईं राम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया, जिससे इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here