रायपुर-
पहली बार छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों को Google और Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट का मिलेगा सुनहरा मौका।IBM और deltaX ने भी राज्य के तकनीकी प्रतिभा को नौकरी देने का निर्णय लिया है।ये कंपनियां इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट के लिए आएंगी, जिसके लिए रऊगटा यूनिवर्सिटी और कंपनियों के बीच समझौता किया गया है।
समझौते के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और आईबीएम जैसी प्रमुख कंपनियां पहले छात्रों की क्षमताओं को समझेंगी और फिर उनके एचआर प्रतिनिधि रूंगटा यूनिवर्सिटी पहुंचकर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। बेहतर प्लेसमेंट देने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी की ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल ने हाल ही में 48 नई कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इनमें सैप, ईफीगो, कौरो हेल्थ, नोबडी टेक्नोलॉजी, नैकटेक और राइनेक्स टेक्नोलॉजी जैसी कंपनियां शामिल हैं। पहले से जुड़ी 193 कंपनियों को मिलाकर अब कुल 211 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए उपलब्ध होंगी।
रुंगटा को TCS ने चुना प्रमुख प्रायोरिटी सेंटर के रूप में
हाल ही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) ने रुंगटा यूनिवर्सिटी को प्रीमियम इंस्टिट्यूट का दर्जा देते हुए प्रायोरिटी सेंटर के रूप में चयनित किया है। यह केंद्र मध्य भारत में स्थापित चुनिंदा कॉलेजों में शामिल है, जिसमें राऊगटा यूनिवर्सिटी का नाम भी है।
छात्रों को मिला 38 लाख तक का शानदार प्लेसमेंट ऑफर
हाल ही में हुए कैंपस प्लेसमेंट में रुंगटा यूनिवर्सिटी के 2340 से अधिक छात्र इस साल विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित हुए हैं। तीन छात्रों को सेफ लैब से 38 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर नौकरी मिली, वहीं 60 छात्रों को 12 लाख रुपये तक के ऑफर मिले। इसके अलावा 2 हजार से ज्यादा छात्रों को औसतन 6 से 8 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नियुक्ति मिली है।









