Home चर्चा में लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंतर्गत 9 मंडल अध्यक्षों की गई नियुक्ति ...

लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंतर्गत 9 मंडल अध्यक्षों की गई नियुक्ति बूथ स्तर पर होगा माइक्रो मैनेजमेंट।।

11
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर सरगुजा।।
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत अंबिकापुर राजीव भवन में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंतर्गत 9 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंतर्गत अरगोती मंडल देवनारायण सिंह, राजाकटेल माजा मंडल के जमील खान, पलगड़ी मंडल सूरज सिंह , चांदो मंडल भूखल राम, गोरता मंडल मुकेश सिंह, लखनपुर मंडल दिनेश कुमार अग्रवाल, रजपुरी कला मंडल विनोद सिंह, राम पूर लटोरी मंडल जागरोपन यादव,जूना लखनपुर मंडल से रमेश जायसवाल को मंडल अध्यक्ष के पद पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के द्वारा भूत स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट की दृष्टि से नियुक्त किया गया है। भौगोलिक क्षेत्र, मतदाता की संख्या आदि के आधार पर एक मंडल अध्यक्ष विभिन्न बूथों के बीएलए के बीच कार्य करते हुए बूथ और अनुभाग स्तर पर पार्टी के जनाधार को मजबूत करेगा। मंडल अध्यक्ष को बीएलए के नियुक्ति का अनुशंसा का अधिकार होगा। साथ ही वह बूथ लेवल पर बीएलए की कार्यकारिणी भी तैयार करवाएगा। लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंतर्गत 9 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here