Stock Market Alert-
नया सप्ताह शेयर बाजार के लिहाज़ से काफी अहम हो सकता है। खास तौर पर 15 जुलाई 2025 को लेकर विशेषज्ञों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस दिन बाजार में बड़ी हलचल देखी जा सकती है। इसके अलावा ±1 दिन यानी 14 या 16 जुलाई को भी तेज़ उतार-चढ़ाव की आशंका जताई गई है।
यह समय इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए खासतौर पर निर्णायक हो सकता है—जहां एक ओर बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर जोखिम भी बढ़ा हुआ रहेगा। बाजार की दिशा में अचानक बदलाव, वोलैटिलिटी और तेज़ मूवमेंट के कारण छोटे निवेशकों और सक्रिय ट्रेडर्स को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेशक ट्रेंड और तकनीकी संकेतकों पर नजर रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें।
निफ्टी के सपोर्ट-रेजिस्टेंस और इस हफ्ते के 5 बड़े बाज़ार मूवर्स पर नजर जरूरी
नया सप्ताह शेयर बाजार के लिए बेहद अहम हो सकता है, खासकर 15 जुलाई के आसपास जब तेज़ उतार-चढ़ाव की संभावना जताई गई है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, 14 से 16 जुलाई के बीच निफ्टी में ज़बरदस्त हलचल देखी जा सकती है। ऐसे में निवेशकों और खासकर इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल की जानकारी बेहद जरूरी हो जाती है।
अब जानिए वो 5 फैक्टर्स जो बाजार को इस सप्ताह प्रभावित कर सकते हैं:
1. Q1 Earnings Season (तिमाही नतीजे)
इस सप्ताह ICICI Bank, HDFC Bank, HCL Tech, Wipro, JSW Steel, Axis Bank, L&T Finance और Tech Mahindra जैसी बड़ी कंपनियों के वित्तीय नतीजे सामने आएंगे। नतीजों के मुताबिक बाजार की चाल तय हो सकती है।
2. महंगाई के आंकड़े (CPI & WPI Data)
14 जुलाई को जून महीने की खुदरा और थोक महंगाई के आंकड़े जारी होंगे। अगर आंकड़े उम्मीद से ज्यादा निकले तो बाजार में नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।
3. वैश्विक संकेत (Global Cues)
अमेरिका की संभावित टैरिफ पॉलिसी और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। कोई भी नकारात्मक खबर घरेलू बाजार की चाल को प्रभावित कर सकती है।
4. FIIs बनाम DIIs की गतिविधि
11 जुलाई को FII ने ₹5,155.68 करोड़ की बिकवाली की, जबकि DII ने ₹3,482.95 करोड़ की खरीदारी की। अगर FII की बिकवाली का सिलसिला जारी रहा, तो बाजार पर दबाव बन सकता है।
5. टेक्निकल सेटअप (Technical Factors)
Religare Broking के SVP अजीत मिश्रा के अनुसार:
निफ्टी फिलहाल 20-Day EMA के नीचे ट्रेड कर रहा है।
यह 24,500–25,200 की रेंज में कंसोलिडेट हो रहा है।
नीचे की तरफ 24,500–24,900 सपोर्ट का काम करेंगे और
ऊपर की ओर 25,550–25,750 ज़ोन रेजिस्टेंस का काम करेंगे।
पिछला अलर्ट हुआ था सटीक
10 जुलाई को वेल्थव्यू ने जो चेतावनी दी थी, उसके बाद 12 जुलाई को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में 15 जुलाई का अलर्ट आगाह कर रहा है कि अगर सावधानी नहीं बरती गई, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।









