Home धर्म व त्यौहार 18 जुलाई 2025 गुरुवार- उभयचरी योग में शुक्रवार बना शुभ, मां लक्ष्मी...

18 जुलाई 2025 गुरुवार- उभयचरी योग में शुक्रवार बना शुभ, मां लक्ष्मी की कृपा से कर्क और तुला समेत इन राशियों को मिलेगा धन लाभ , पढ़िए अपना आज का राशिफलऔर पंचांग

14
0

आज का पंचांग 

  • दिनांक : 18 जुलाई 2025
  • वार : शुक्रवार
  • माह (अमावस्यांत) : आषाढ
  • माह (पूर्णिमांत) : श्रावण
  • ऋतु : वर्षा
  • आयन : दक्षिणायन
  • पक्ष : कृष्ण पक्ष
  • तिथि: अष्टमी तिथि (शाम 05:01 बजे तक) उसके बाद नवमी तिथि
  • नक्षत्र: अश्विनी नक्षत्र (19 जुलाई प्रातः 02:13 बजे तक) उसके बाद भरणी नक्षत्र
  • योग: सुकर्मा योग (सुबह 06:47 बजे तक) इसके बाद धृति योग
  • करण: कौलव करण (शाम 05:01 तक) तत्पश्चात तैतुल करण
  • चंद्र राशि: मेष राशि
  • सूर्य राशि: कर्क राशि
  • अशुभ समय:
  • राहु काल: सुबह 10:51 से दोपहर 12:33 तक
  • शुभ मुहूर्त:
  • अभिजित : दोपहर 12:06 से दोपहर 01:00
  • सूर्योदय: सुबह 05:45
  • सूर्यास्त : शाम 07:21
  • संवत्सर : विश्वावसु
  • संवत्सर(उत्तर) : सिद्धार्थी
  • विक्रम संवत: 2082 विक्रम संवत
  • शक संवत: 1947 शक संवत

मेष राशि

कल आपका दिन अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष को लेकर मन में कोई समस्या या चिंता बनी हुई थी तो अब उनका समाधान हो सकता है। इससे मानसिक तनाव भी कम होगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको शाम के समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें और सावधान रहें। हालांकि आपको प्रियजनों और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

आपको फिजूलखर्ची से दूर रहना होगा। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से भविष्य में पैसों की तंगी हो सकती है। साथ ही, कार्यक्षेत्र और आस पड़ोस में चल रहे वाद-विवादों से भी दूरी बनाकर रखें। व्यापार के मामले में शुभ निवेश होने से आपकी कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। शाम के समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी प्रियजन या रिश्तेदार को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

मिथुन राशि

प्रियजनों के साथ अंतर्विरोध की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका काम आपके अनुसार होने में बाधाएं उत्पन्न हो सकते हैं। समय आपके अनुकूल नहीं रहेगा। ऐसे में आज कोई भी जरूरी फैसला लेने से बचें। लेकिन आपकी राशि का बृहस्पति शाम के समय आपके मन को शांति दे सकता है। आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ भी हो सकता है, जिससे मनोबल बढ़ेगा।

कर्क राशि

आपका दिन अच्छा रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर शत्रुओं का मनोबल कम होगा। आपकी मुलाकात कुछ अच्छे और गुणी लोगों से हो सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में सहकर्मियों के चलते अच्छा वातावरण बना रहेगा। शाम से लेकर देर रात तक अचानक घर में मेहमान दस्तक दे सकते हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है।

सिंह राशि

मेष राशि का चंद्रमा और दशम भाव में मिथुन राशि का गुरु व्यापार के मामले में आपके शुभ निवेश और कीर्ति में बढ़ोतरी करने वाला रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन लाभ के भी अच्छे योग बनेंगे। कार्यस्थल शत्रुओं पर जीत हासिल होगी और प्रबल से प्रबल विरोधियों से भी आप शाम तक आगे निकल जाएंगे। आपके लिए यह दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।

कन्या राशि

आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। परिवार के मामले में संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। लेकिन आपको व्यवसाय में लाभ मिलने के भी अच्छे योग बन रहे हैं और पत्नी का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी। हालांकि, रक्त या पित्त से जुड़े रोगों से शारीरिक कष्ट होने की संभावना बनी रहेगी।

तुला राशि

राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा के होने से आपको अचानक कहीं से बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप प्रियजनों से कोई सहायता चाहते थे तो उनका आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। शाम के समय तक आपको किसी मंगल कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। लेकिन खानपान पर आज खास ध्यान दें, अन्यथा शरीर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि

व्यापार के मामले में आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन लाभ से ज्यादा खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसके चलते आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की अधिक जरूरत होगी। परिवार के मामले में संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

धनु राशि

आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं ज्यादा है। कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात कुछ अच्छे और गुणी लोगों से हो सकती है। इनके सहयोग से अधिकारी आपके पक्ष में आने लगेंगे। कुछ बढ़िया और नए रास्तों से आपको आमदनी मिलेगी। लेकिन खर्च भी उससे ज्यादा बढ़ने की संभावना है। रात के समय आप किसी तीर्थ स्थान पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।

मकर राशि

व्यापार के मामले में सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है और परिवार में भी भाई या प्रियजन के साथ किसी बात पर टकराव हो सकता है। इससे आप असहज महसूस करेंगे और मन थोड़ा उदास रहेगा। लेकिन आपको अपने मन को शांत रखना होगा और सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। लेकिन शाम के वक्त संपत्ति संबंधी कोई लाभ हो सकता है और पत्नी से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

आपको कारोबार में पूरे दिन लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन व्यापार के कुछ भागीदारों की ओर से परेशानी होने की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें सोच-विचार करके फैसले लें। शाम के समय आप कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मीन राशि

आर्थिक लाभ होने की संभावना बनी हुई है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों के कार्य और अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। इससे आपके आसपास के सहयोगियों को थोड़ी ईर्ष्या महसूस हो सकती है। लेकिन आपको कार्यस्थल पर तनाव से बचना होगा और धैर्य के साथ कोई भी काम करना बेहतर रहेगा। इससे शाम के समय तक स्थिति सामान्य होने लगेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here