Home मुख्य ख़बरें ED की कार्रवाई: भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर छापा, 8 अफसरों...

ED की कार्रवाई: भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर छापा, 8 अफसरों की टीम पहुंची।

4
0

रायपुर-

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर ED की टीम ने शुक्रवार सुबह छापा मारा। बताया गया है कि यह कार्रवाई बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ी है। सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में आई 8 अफसरों की टीम ने उनके पदुम नगर स्थित घर में दबिश दी।

 छापेमारी के साथ सियासी माहौल गर्म

ईडी की कार्रवाई की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में बघेल के निवास पर पहुंचने लगे। चरोदा नगर निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर, पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा समेत कई नेता मौके पर पहुंच गए। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

 बेटे के जन्मदिन के दिन ईडी की दस्तक

संयोगवश, आज भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है। घर में सुबह से तैयारियां चल रही थीं, तभी ईडी ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अधिकारी घर में दस्तावेज खंगालते देखे गए।

सोशल मीडिया पर भूपेश बघेल का बयान

पूर्व मुख्यमंत्री ने ईडी की इस कार्रवाई पर सोशल मीडिया एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बताया है।

 कांग्रेस का आरोप – बदले की राजनीति

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी इस कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि –
“यह सब पूर्व मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश है। अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला, फिर भी ईडी-CBI की कार्रवाई लगातार जारी है।”

 पहले भी हो चुकी है छापेमारी

गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान भी ईडी ने भूपेश बघेल के निवास पर छापेमारी की थी, जो करीब 11 घंटे तक चली थी। उस वक्त 32-33 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज जब्त किए गए थे। उस समय प्रदेशभर में 14 जगहों पर ईडी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कार्रवाई की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here