Home छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में केदार कश्यप के भतीजे की मृत्यु पर मुख्यमंत्री साय...

सड़क हादसे में केदार कश्यप के भतीजे की मृत्यु पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

23
0

रायपुर-
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप का सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवा रायपुर में बुधवार तड़के सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, निखिल कश्यप अपनी बुलेट बाइक से जा रहे थे, जब सत्य साईं अस्पताल के पास उनकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। निखिल के असमय निधन से कश्यप परिवार के साथ ही उनके परिचित और शुभचिंतक भी स्तब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here