Home चर्चा में भाजपा दंतेवाड़ा के नविन जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा,विधायक चैतराम अटामी व...

भाजपा दंतेवाड़ा के नविन जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा,विधायक चैतराम अटामी व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने दी बधाई

6
0

दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा

दंतेवाड़ा | भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , प्रदेश महामंत्री (संगठन ) पवन साय, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप,बस्तर सांसद महेश कश्यप,जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास राव मद्दी, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी व दंतेवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के अनुमोदन से भाजपा दंतेवाड़ा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है | विधायक चैतराम अटामी ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में, दंतेवाड़ा जिला भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्री अटामी ने कहा की जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में नियुक्त सभी पदाधिकारियों—महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री एवं अन्य सदस्यों के समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता से निश्चित ही भाजपा को नई शक्ति प्राप्त होगी और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दिया | श्री गुप्ता ने कहा की आप सभी के सहयोग एवं नेतृव से पार्टी को नयी ऊर्जा मिलेगी एवं शासन की योजनाओं व संगठन के विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का कार्य बेहतर रूप से संचालित किया जायेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here