Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के ११५ वीं महाआरती में पंडित अनूप तिवारी...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के ११५ वीं महाआरती में पंडित अनूप तिवारी हुए शामिल महाआरती हिंदू जागरण की दिशा में महती कदम … अधिवक्ता चितरंजय

9
0

सक्ती संवाददाता – दीपक ठाकुर

सक्ती, नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की ११५ वीं महाआरती में शामिल पंडित अनूप साहेब राम तिवारी (अडभार), के साथ श्री सिद्ध हनुमान परिवार ने इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया।
इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने षष्ठोपचार पूजन पश्चात आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा रिंकू निर्मलकर ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।

आज पंडित अनूप तिवारी ने कहा कि आज महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला है जिसके लिए मैं सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए सभी श्रद्धालुओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।उन्होंने कहा कि भगवान के चरणों में भक्ति से ही मुक्ति प्राप्त हो सकती है इसलिए हम सदा प्रभु की भक्ति में लीन रहें।

उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को हिंदू जागरण की दिशा में महती कदम बताते हुए कहा कि इस तरह धार्मिक_ आध्यात्मिक आयोजन से हिंदुत्व सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
आज हनुमान जी को भोग प्रसाद बृजेश शर्मा व यातायात थाना प्रभारी तथा पप्पू खर्रा एवं भूपेंद्र श्रीवास के जन्म दिवस पर प्रसाद चढ़ाया गया तथा सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, सुधा जायसवाल, आदित्य अग्रवाल, दिनेश अनुपमा नामदेव, सीमा डीलक राम चौहान (बायंग) की ओर से कराया गया। आज सुबह का श्रृंगार तुलाराम गोदावरी साहू मालखरौदा तथा शाम का श्रृंगार युवराज किशोर साहू व सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन, सावित्री यादव, अविनाश गबेल ने किया।


आज श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से श्रद्धालुओं नागपंचमी की बधाईयां दी गई तथा महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल से किया जा रहा है जिसका लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here