Home चर्चा में भूपेंद्र सवन्नी पर कमीशन की चिट्ठी निकली फर्जी, मुख्यमंत्री जनदर्शन में हुआ...

भूपेंद्र सवन्नी पर कमीशन की चिट्ठी निकली फर्जी, मुख्यमंत्री जनदर्शन में हुआ खुलासा – प्रदेशवासियों को है उनकी कार्यशैली पर गर्व

3
0

मुख्यमंत्री के जनदर्शन में सामने आई एक चिट्ठी ने क्रेडा चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी को लेकर उठाए गए सवालों पर विराम लगा दिया। 3% कमीशन लेने का आरोप लगाती यह चिट्ठी जांच में फर्जी पाई गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी नाम से यह शिकायत की गई थी, जिससे ऊर्जा विभाग में अस्थायी खलबली मच गई थी।

भूपेंद्र सवन्नी पूर्व में हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने अपने कार्यकाल में विभाग को एक नई दिशा देने का काम किया। वर्तमान में क्रेडा चेयरमैन के रूप में वे पूरे प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश के नागरिकों को उनके ईमानदार और प्रभावशाली नेतृत्व पर गर्व है। फर्जी शिकायत की सच्चाई सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर भी सवन्नी जी के समर्थन में प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here