Home कोरबा विनोद सिन्हा के निधन पर प्रेस कर्मचारी संघ ने जताया शोक

विनोद सिन्हा के निधन पर प्रेस कर्मचारी संघ ने जताया शोक

9
0

कोरबा प्रेस जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस कर्मचारी संघ के सक्रिय सदस्य विनोद सिन्हा का निधन हो गया है। उनके असामयिक जाने से पत्रकारिता क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्रेस कर्मचारी संघ ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ के सदस्यों ने कहा कि विनोद सिन्हा न सिर्फ एक कर्मठ पत्रकार थे, बल्कि कर्मचारियों के हक की आवाज भी मजबूती से उठाते रहे। उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

विनोद सिन्हा के जाने से पत्रकारिता क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। संघ ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here