Home कोरबा सुरों के शहंशाह मोहम्मद रफ़ी को सुरों से दी जाएगी श्रद्धांजलि, कोरबा...

सुरों के शहंशाह मोहम्मद रफ़ी को सुरों से दी जाएगी श्रद्धांजलि, कोरबा में 31 जुलाई को होगा भव्य संगीतमय कार्यक्रम

10
0

कोरबा-

सुरों के जादूगर और हिन्दी सिनेमा के महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मोहम्मद रफ़ी जी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कोरबा जिले के कलाकारों द्वारा एक विशेष ‘स्वरांजलि’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम 31 जुलाई 2025 को शाम 4 बजे से गीतांजलि भवन सभागार, कोरबा (छत्तीसगढ़) में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य रफ़ी साहब सहित भारतीय सिनेमा के अन्य महान गायकों के अमर गीतों को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इस अवसर पर कोरबा जिले के चुनिंदा कलाकारों द्वारा मोहम्मद रफ़ी, मन्ना डे, किशोर कुमार और लता मंगेशकर के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

 कार्यक्रम में सम्मिलित रहेंगे गणमान्य अतिथि:

मुख्य अतिथि: श्रीमती संजू देवी राजपूत, महापौर – नगर पालिक निगम कोरबा

विशिष्ट अतिथि: श्री गोपाल मोदी, जिलाध्यक्ष – भारतीय जनता पार्टी, कोरबा

अध्यक्षता: डॉ. राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष – भाजपा, कोरबा

इस आयोजन के संयोजक श्री सोनू भाटिया, जिला संयोजक, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, कोरबा (छ.ग.) हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उन्होंने जिले के सभी संगीतप्रेमियों व नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है।

कार्यक्रम में सुरों के माध्यम से उन कलाकारों की याद ताज़ा की जाएगी जिनकी आवाज़ ने दशकों तक हिंदी सिनेमा में एक खास मुकाम कायम किया। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम न सिर्फ एक श्रद्धांजलि है, बल्कि युवा पीढ़ी को उन कालजयी गायकों की कला से जोड़ने का भी एक प्रयास है।

📞 संपर्क के लिए: 96175 77777

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here