लखनपुर संवाददाता विकासअग्रवाल।
अंबिकापुर सरगुजा।।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने की शिकायत तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा आशोक कुमार सिन्हा के द्वारा शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगा व स्वंय की गलती को छुपाने के उद्देश्य से नियम विरूद्ध तरीके से एक लिपिक को निलंबित कर बिना किसी विभागीय जांच के निलंबन से बहाल कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बहाल कर पदस्थ किए जाने की शिकायत संभागायुक्त से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने की है।
संभाग आयुक्त से किए गए लिखित शिकायत में परवेज आलम गांधी ने कहा है कि युक्तियुक्तकरण में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा भारी भर्राराशाही अनियमितता व तानाशाही पूर्वक कार्रवाई करते हुए नियम के विरूद्ध कई शिक्षकों को अतिषेश न होते हुए भी अतिषेश की श्रेणी में लाकर जिले तथा संभाग से बाहर स्थानांतरण कराया गया। बात जब मिडिया में उठा तब अपनी गलती को छुपाने के लिए स्थापना लिपिक बृज किशोर तिवारी को निलंबित कर दिया गया तथा बिना किसी ठोस जाच एवं कार्यवाही के दोषी होते हुए भी उसे उसी संस्था में पुनः पदस्थ कर दिया गया।कहा है कि संपूर्ण युक्तियुक्तकरण की फाइल मंगा कर गंभीरता से जांच कराया जाए एवं दोषी अधिकारी के उपर दंडात्मक कार्यवाही किया जाए एवं लिपिक को दोषी होने के कारण दंडात्मक कार्यवाही करते हुए जिले से बाहर पदस्थ किया जाए।







