Home कोरबा राठौर समाज महिला मंडल दीपका के द्वारा मनाया गया सावन झूला उत्सव

राठौर समाज महिला मंडल दीपका के द्वारा मनाया गया सावन झूला उत्सव

19
0

गेवरा दीपका संवाददाता –  हेमचंद सोनी

सावन के पवित्र महीने में सदियों से सावन झूला उत्सव मनाने की परंपरा रही है यह परंपरा खुशहाली समृद्धि और आपसी भाईचारा को बढ़ाने का प्रतीक भी माना गया है खासकर सावन के महीने में मात्र शक्तियों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है
सावन उत्सव धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ प्रकृति को भी समर्पित है ऐसी मान्यता है कि
भगवान शिव की पूजा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मनाया जाता है। यह महीना हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, खासकर भगवान शिव के भक्तों के लिए. सावन के महीने में भक्त भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करते हैं व्रत रखते हैं और विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लेते हैं.

सावन उत्सव मनाने के कुछ मुख्य कारण
भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान उनकी पूजा करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावन के महीने में ही भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले विष को पीकर संसार की रक्षा की थी और देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए सावन के महीने में ही कठिन तपस्या की थी
सावन का महीना वर्षा ऋतु का समय होता है, जब प्रकृति हरी-भरी और सुंदर हो जाती है। यह उत्सव प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का भी एक तरीका भी है एवं आध्यात्मिक महत्व में भी सावन का महीना आध्यात्मिक शुद्धि और आत्म-संयम का भी समय होता है.
इस सावन झूला उत्सव को राठौर समाज महिला मंडल के द्वारा बड़े ही सौभद्र के साथ मनाते हुए समाज के वरिष्ठ और सेवानिवृत हुए परिवारों का भी सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राठौर समाज के महिला मंडल की से विजय राठौर प्रतिभा राठौर सरिता राठौर सुमन राठौर नीलिमा राठौर ज्योति लता राठौर भारती राठौर कुमुदनी राठौर चंद्रकला राठौर सरस्वती राठौर दुर्गा राठौर सरोजिनी राठौर के नेतृत्व में सावन झूला का उत्सव मनाया गया
इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा राधा कृष्ण की खूबसूरत रासलीला पे आधारित नृत्य प्रस्तुत किया गया, जो की अत्यंत ही मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसे सभी ने सराहा,एवं उषा राठौर ज्योति लता राठौर पुष्प लता राठौर इस वर्ष की सावन सुंदरी चुनी गई इसी कार्यक्रम में रिटायर कर्मचारी अरुण कुमार राठौर और विनोद कुमार राठौर के सेवा समाप्ति पर गीता भेंट कर भव्य विदाई एवं सम्मान दिया गया, कार्यक्रम में परमेश्वर राठौर कृष्ण गोविंद राठौर सूर्यकांत राठौर एवं , समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति सतीश राठौर बद्री राठौर चंद्रिका राठौर शरद राठौर लखन राठौर वीरेंद्र राठौर रमाकांत राठौर सुखनंदन राठौर रामनारायण राठौर त्रिलोचन राठौर रामेश्वर राठौर गणेश राठौर अखिलेश राठौर शत्रुघ्न राठौर सूरज प्रकाश राठौर परमेश्वर राठौर बंसी राठौर दुर्गेश राठौर एवं समाज के सभी सदस्य शामिल हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here