Home चर्चा में स्थानीय विधायक की मांग पर गृह मंत्री की मंशा सकारात्मक ; कोटनी‑सोनार...

स्थानीय विधायक की मांग पर गृह मंत्री की मंशा सकारात्मक ; कोटनी‑सोनार में पुलिस चौकी जल्द परिचालन की संभावना

5
0

जांजगीर- चांपा संवाददाता- निलेश सिंह

अकलतरा:

अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा विधानसभा में गृह विभाग के अनुदान चर्चा के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से ग्राम कोटमीसोनार में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी खोलने की मांग करने पर गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा विधानसभा में जवाब देते हुए, ग्राम कोटमीसोनार में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की गई थी। विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम कोटमीसोनार की आबादी 10 हजार से अधिक होने के साथ गांव जांजगीर चांपा जिले एवं बिलासपुर जिले के बॉर्डर पर स्थित है। गांव में राज्य का प्रसिद्ध क्रोकोडाइल पार्क स्थित होने से बड़ी संख्या में पर्यटक प्रतिदिन गांव में आते हैं गांव में सुरक्षा की दृष्टि से गृह विभाग के अनुदान चर्चा के दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा से गांव में पुलिस चौकी खोलने की मांग करने पर गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा सदन में ही ग्राम कोटमीसोनार में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की है। गांव में पुलिस चौकी खुलने से गांव के लोगों को सुरक्षा मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here