नई दिल्ली –
आम जनता को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने 37 जरूरी दवाइयों के दाम कम कर दिए हैं। इनमें दिल की बीमारियों, डायबिटीज, बुखार, संक्रमण, सूजन और विटामिन की कमी से जुड़ी प्रमुख दवाएं शामिल हैं। यह कदम नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) द्वारा ड्रग्स प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO) 2013 के तहत उठाया गया है।
सरकार के अनुसार, ये नई कीमतें 35 अलग-अलग दवा फॉर्मूलों पर लागू होंगी, जिन्हें प्रमुख दवा कंपनियां बनाती और बाजार में बेचती हैं। कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की कटौती की गई है।
किन दवाओं की कीमतें हुईं कम?
● दर्द और बुखार के लिए
Aceclofenac + Paracetamol + Trypsin Chymotrypsin:
डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज: ₹13 प्रति टैबलेट
कैडिला फार्मा: ₹15.01 प्रति टैबलेट
● दिल की बीमारी के लिए
Atorvastatin 40mg + Clopidogrel 75mg
नई कीमत: ₹25.61 प्रति टैबलेट
● डायबिटीज के लिए
Empagliflozin + Sitagliptin + Metformin
नई कीमत: ₹16.50 प्रति टैबलेट
यह दवा टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी है।
● विटामिन की कमी के लिए
Vitamin D (Cholecalciferol) की ड्रॉप्स
₹31.77 प्रति ml
Diclofenac Injection
कीमत भी ₹31.77 प्रति ml तय
इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल, एलर्जी और अस्थमा से जुड़ी कुछ दवाओं के दाम भी घटाए गए हैं।
अब हर दुकान पर दिखनी चाहिए नई कीमतें
NPPA ने सभी दवा कंपनियों और रिटेलर्स को निर्देश दिए हैं कि वे:
नई कीमतें IPDMS पोर्टल पर Form-V के माध्यम से दर्ज करें
NPPA और राज्य दवा नियंत्रक को इसकी कॉपी भेजें
दुकानों पर नई कीमतों की सूची स्पष्ट रूप से चिपकाएं
दवाओं के ये दाम GST को छोड़कर निर्धारित किए गए हैं। यदि किसी दवा पर टैक्स लागू होता है, तो उसे अलग से जोड़ा जाएगा।
मई में बढ़ी थीं कुछ दवाओं की कीमतें
ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे पहले मई 2024 में सरकार ने 8 दवाओं के 11 शेड्यूल फॉर्मूलों की अधिकतम कीमतों को 50% तक बढ़ाने की अनुमति दी थी। ये दवाएं अस्थमा, टीबी, ग्लूकोमा जैसी बीमारियों में इस्तेमाल होती हैं।









