सक्ति संवाददाता – दीपक ठाकुर
बाराद्वार। पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार को धर्म सेना जिला सक्ती द्वारा जोबा आश्रम में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 3100 पार्थिव शिवलिंगों की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित 35 परिवारों के फार्म भरवाकर विधिपूर्वक उनकी घर वापसी करवाई गई।
इस अवसर पर घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्म सेना सक्ती के पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा, “हमारे समाज के जो भी भाई-बहन मार्ग से भटक गए हैं और घर वापसी करना चाहते हैं, उनके लिए हम सभी को इसी प्रकार सहयोग करते रहना चाहिए। जब भी आप इस पुण्य कार्य के लिए मुझे स्मरण करेंगे, मैं सदैव आपके साथ खड़ा मिलूंगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी सभा को संबोधित किया और धर्म सेना के इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
साध्वी प्रज्ञा भारती
ऊं महाराज, जोबा आश्रम
प्रांत प्रचारक, विश्व हिंदू परिषद – आचार्य राकेश
कृष्णा महाराज
अंजू गबेल
राजा धर्मेंद्र सिंह
जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा
दीपक गुप्ता
कार्यक्रम का संचालन रूपेंद्र गबेल ने किया।









