रतनपुर संवाददाता – रवि परिहार
रवि परिहार सवाददाता (रतनपुर) व्यायाम शिक्षक अरुण दुबे ने बताया कि 29 जुलाई से 2 अगस्त तक सी बी एस ई जोन स्तर बॉक्सिंग खेल का आयोजन पश्चिम बंगाल के पूर्व इंटरनेशनल स्कूल दुर्गापुर में आयोजित किया गया था,जिसमें अचीवर्स पब्लिक स्कूल गतौरी के छात्र शौर्य दुबे ने अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए 65 से 70 कि. ग्रा. वजन समूह में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया,शौर्य के इस उपलब्धि पर स्कूल डायरेक्टर वीरेंद्र चौहान, प्राचार्या प्रीति चौहान, उपप्राचार्या मिकूं मिश्रा ,देविका चौहान,एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने शौर्य को आगे भी निरंतर मेहनत करने के लिए शुभकामनाएं से संबोधित किया।










