Home टेक्नोलॉजी OpenAI ला सकती है नया सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान ‘ChatGPT Go’

OpenAI ला सकती है नया सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान ‘ChatGPT Go’

16
0

OpenAI ‘गो’ नाम से एक नए ChatGPT सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रही है, जो कंपनी के मौजूदा प्लस सब्सक्रिप्शन से सस्ता होगा। चैटजीपीटी के प्लस प्लान का मंथली सब्सक्रिप्शन 20 डॉलर (करीब 1750 रुपये) का है। Tibor Blaho नाम के एक टिप्सटर ने  एक्स पर एक पोस्ट में चैटजीपीटी वेब ऐप के कोड का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिससे संकेत मिलता है ओपनएआई एक किफायती ‘गो’ प्लान पर काम कर रहा है। हालांकि, कंपनी के गो प्लान के साथ कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

GO प्लान में o3 और o4-mini-high जैसे कुछ नए मॉडल तक एक्सेस शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसमें एजेंट या सोरा जैसे एडवांस फीचर्स नहीं होंगे। बताते चलें कि चैटजीपीटी फिलहाल Plus और Pro नाम से 2 सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध कराती है। Plus उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लेटेस्ट फीचर्स का एक्सेस चाहते हैं। जबकि Pro प्लान की कीमत 200 डॉलर प्रति माह है और ये उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो चैटजीपीटी द्वारा प्रदान किए जाने वाले सभी टूल्स तक अनलिमिटेड एक्सेस चाहते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here