उत्तरकाशी-
जिले के धराली गांव में बादल फटने की भयावह घटना सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तेज बारिश के चलते पहाड़ों से आया मलबा गांव में घुस गया, जिससे कई घर बह गए। यह घटना बड़कोट क्षेत्र के पास हुई बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “धराली गांव में बादल फटने की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूँ।”
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वे स्थिति पर लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।
SDRF और NDRF की टीमें मौके पर
बादल फटने के बाद नाले में उफान से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने पुष्टि की है कि SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी है। फिलहाल हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन









