Home चर्चा में आरंग में कांग्रेस के मासिक बैठक में पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया...

आरंग में कांग्रेस के मासिक बैठक में पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने बस्तर टाइगर को दी श्रद्धांजलि

3
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

बैठक में मंडल विस्तार और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

भाजपा की नाकामी को जनता तक ले जाने के लिए कांग्रेस के सिपाही तैयार: पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया

आरंग: हर माह की तरह मंगलवार को आरंग के राजीव भवन में कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।बैठक के पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस्तर टाइगर स्व.महेंद्र कर्मा को उनकी जयंती पर याद किया। पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने स्व.महेंद्र कर्मा को याद करते हुए कहा कि बस्तर टाइगर स्व.महेंद्र कर्मा के बलिदान को प्रदेश की जनता कभी नहीं भूलेगी।बस्तर में जल ,जमीन और आदिवासी के हक के लिए लड़ने वाले स्व.महेंद्र कर्मा ने कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मासिक बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि भाजपा के आने से किसानो को खाद,यूरिया नहीं मिल रहा,महिलाओ को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा युवा बेरोजगारो को रोजगार नहीं मिल रहा।यहां हर वर्ग के लोग परेशान है,बिजली बिल हॉफ योजना में कटौती कर दी।प्रदेश की जनता के लिए हित के लिए कांग्रेस ने जो योजनाएं लागू की थी उसे भाजपा ने बंद कर दी है। भाजपा सरकार अपने व्यापारी मित्रो को खुश करने के लिए यहां के बेशकीमती जंगलों को काट रही है।वर्तमान समय में सोशल मीडिया का राजनीतिक जीवन,सामाजिक जीवन में बहुत महत्व है।सोशल मीडिया ग्रुप में पार्टी के मिले निर्देशों का पालन सभी को करना है।विरोधी पार्टी जो भी टिप्पणी करते है उसका मुंहतोड़ जवाब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को देना चाहिए।आने वाले समय में प्रदेश की जनता भाजपा को अपने वोट से जवाब देगी।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू,प्रभारी हितेंद्र ठाकुर,रामधनी वर्मा ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here