रिपब्लिकन पार्टी की भारतवंशी नेता निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका को भारत जैसे मजबूत साझेदार के साथ अपने संबंधों को खराब नहीं करना चाहिए और चीन को छूट नहीं देनी चाहिए। उन्होंने यह बात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शुल्क और रूसी तेल की खरीद को लेकर दिल्ली पर किए गए हमलों के बीच कही है।
निक्की हेली ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। लेकिन चीन, जो हमारा एक विरोधी है और रूसी व ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है, उसे 90 दिनों के लिए टैरिफ में ढील दी गई है। चीन को छूट ना दें और भारत जैसे मजबूत सहयोगी के साथ अपने रिश्ते खराब ना करें।”









