Home चर्चा में शास.पूर्व माध्यमिक शाला अछोटी के स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल...

शास.पूर्व माध्यमिक शाला अछोटी के स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे शिक्षक

5
0

रिपोर्ट-खिलेश साहू

कुरुद:-

ग्राम अछोटी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई, जब स्टाफ रूम की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया,छत के मलबे से एक टेबल और दो कुर्सियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी एक बड़ी दुर्घटना डल गई।

इस संबंध में प्रधान पाठक तेजराम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की स्थापना लगभग 28 वर्ष पूर्व की गई है। फिलहाल स्कूल में 64 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और चार शिक्षक पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भवन की मरम्मत का कार्य कराया गया था, इसके बावजूद यह घटना चिंता का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here