एमसीबी- मनेंद्रगढ़ वन मंडल में लगातार भालू विचरण की बढ़ती घटनाओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल जब सोमवार को टीएफओ से मिलने पहुंचा तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि डीएफओ ने सिर्फ उनकी बात को नजरअंदाज किया बल्कि उनसे अभद्र व्यवहार भी किया। उक्त घटना से नाराज जनप्रतिनिधियों द्वारा तत्काल डीएफओ कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए और डीएफओ मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे। धरने पर बैठे जनप्रतिनिधियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनेंद्रगढ़ मंडल में डीएफओ की पद स्थापना के बाद से भ्रष्टाचार चरम पर है एक ही सोनहत के ठेकेदार को हर निर्माण कार्य में अनुचित लाभ दिया जा रहा है भू जल संरक्षण कार्य को अक्टूबर में प्रस्तावित था, उसे जून में ही कागजों में पूरा कर राशि पहले निकल गई, इससे यह स्पष्ट होता है कि कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता की जाती हैl









