संवाददाता – सोमन साहू
ग्राम भिलाई मे पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकों ने छात्रों के लिये शासन द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दिया पालकों ने मध्यान्ह भोजन योजना में पर्याप्त सफाई न बरतने की शिकायत पर शिक्षकों ने गुणवत्ता बनाए रखने का आश्वासन दिया कक्षा पहली से दसवीं तक शासन द्वारा मुफ्त में पुस्तक प्रदाय योजना के तहत अभी तक विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण न किए जाने पर पालकों ने विशेष कर ग्राम के जागरूक महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शाला प्रारंभ हुए डेढ़ महीना हो गया है अभी तक पुस्तक वितरण न होने से कैसे पढ़ाई करेगा बैठक में उपस्थित किसान नेता पारस नाथ साहू ने कहा कि सरकार जानबूझकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर गिराने के लिए अभी तक पुस्तक वितरण न कर घोर लापरवाही बरत रही है सरकार का ध्यान जगह-जगह शराब दुकान खोलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशेड़ी बना रहा है परंतु देश का भविष्य होनहार बच्चों के लिए पुस्तक उपलब्ध कराने में पूरी तरह असफल साबित हुआ है पालको ने चेतावनी देते हुये कहा कि एक सप्ताह के अन्दर पुस्तक वितरण न होने पर शिक्षा मंत्री का घेराव किया जाएगा.










