विमल सोनी/रतनपुर –
सावन मास गोपेश्वर महादेव राधा कृष्ण मंदिर सोनारपारा में पुरे विधि विधान व कलश यात्रा के साथ स्थापित, शिव जी की प्रतिष्ठा आरंम्भ मे, जलादिवस, वेदीपूजा सेनादिवस,अन्ना दिवस, फ़लादिवस विधि विधान पूजा अर्चना के साथ स्थापित की गई जिसमे सभी भक्तो नें इस पुनीत कार्य मे बड़े हर्षउल्लास से भाग लिया।
भगवान शिव जिनका रूप अनेक स्थापना अनेक सोनार पारा राधा कृष्ण मंदिर प्रसिद्ध मंदिर है, जहां आज भगवान शिव जी की स्थापना गोपेश्वर महादेव के रूप में की गई यहां पूजा स्थापना पश्चात प्रतिदिन किया जायेगा । यह मंदिर भगवान शिव के गोपी रूप को समर्पित है, जो रासलीला में भाग लेने के लिए गोपी के रूप में प्रकट हुए थे।
गोपेश्वर महादेव मंदिर का , भगवान कृष्ण गोपियों के साथ रासलीला कर रहे थे, तब भगवान शिव भी इस लीला को देखना चाहते थे। शिव ने यमुना नदी में स्नान किया और एक सुंदर युवती का रूप धारण कर लिया। भगवान कृष्ण ने उन्हें पहचान लिया और उनका नाम गोपेश्वर रखा। तब से, भगवान शिव को गोपेश्वर महादेव के रूप में पूजा जाता है। अब हमारे रतनपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर मे गोपेश्वर शिवलिंग यह मंदिर भगवान शिव के गोपी रूप को समर्पित है, जो भारत में अद्वितीय है।
यहां भगवान शिव को गोपी के रूप में श्रृंगार किया जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण श्री कृष्ण के प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था।
गोपेश्वर महादेव मंदिर सोनारपारा मे स्थापना पश्चात प्रमुख मंदिरों में से एक होगा और यहां आने वाले समय मे भक्त पुरे श्रद्धा और मन से पूजा अर्चना करेंगे,, सावन के महीने में यहां विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी,, गोपेश्वर महादेव एक शिवलिंग स्थापना सोनारपारा मे पंडित मथुरा महराज एंवम अश्वनी महराज के यहाँ सावन मास समस्त सोनारपारा के महिलाओं द्धारा शिवजी की स्थापना किया गया जिसमें मुख्य आचार्य श्री परमेश्वर तिवारी जी मुख्य यजमान श्री मथुरा प्रसाद द्विवेदी -श्रीमती कुसुम द्विवेदी रहे साथ ही सभी स्थानीय मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।









