पाली संवाददाता – दीपक शर्मा
कोरबा/पाली:- शीर्ष भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान पूरे जिले में जोर शोर से चल रहा है इसी कड़ी में पाली मंडल स्थित महामाया मंदिर में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 10 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाले तिरंगा यात्रा को लेकर रणनीति बनी, कार्यशाला के दौरान उपस्थिति अतिथियों ने बताया कि लोगों ने देशभक्ति का जस्बा जगाने सहित ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता को नमन करने यह तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल पाली के प्रभारी संजय शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी,जिला भाजपा मंत्री एवं नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल,मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल छोटू,पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप,वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह राजपाल,तिरंगा यात्रा कार्यक्रम संयोजक रामविलास जायसवाल,रामफल पटेल,महामंत्री कामता जायसवाल,कार्यक्रम सह संयोजक दीपक शर्मा,धनश्याम पटेल,गुरुदयाल सिंह गंभीर,मंगल छाबड़ा,हरीश चावड़ा,रितेश जायसवाल,पूर्व पार्षद मुकेश अग्रवाल,राजा डिक्सेना,आशीष अग्रवाल,मुकेश कौशिक,विशाल मोटवानी,पुष्पक सिंह,देवेंद्र डिक्सेना,धनेंद्र डिक्सेना,पार्षद श्रीमती गीता शुक्ला,पार्षद श्रीमती दीप्ति शर्मा,पार्षद श्रीमती ज्योति ऊईके,पार्षद पुनिराम पटेल,पार्षद सुनील साहू,पार्षद भूपेंद्र कुर्रे,बसंत सोनी, ढाकेश्वर शुक्ला,कमला बाई,पूनम यादव,लक्ष्मी नारायण,मनोज डिक्सेना,संतोष कश्यप,अनुज यादव,जितेंद्र सलाम,वीरेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।









