आरंग संवाददाता – सोमन साहू
समोदा – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल समोदा व क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षक और पुस्तक की कमी के संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र के स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने और छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है।क्षेत्र के स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक नहीं हैं, जिससे छात्रों को उचित शिक्षा नहीं मिल पा रही है।स्कूलों में छात्रों के लिए पर्याप्त संख्या में पुस्तकें नहीं हैं, जिससे छात्रों को अध्ययन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि वे जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाएं ताकि स्कूलों में शिक्षक और पुस्तक की कमी को दूर किया जा सके और छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके।ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से शिव साहू जोन अध्यक्ष समोदा,अजुराम वंशे पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत समोदा,नंदकुमार साहू पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत समोदा,कुलदीप वर्मा सेक्टर अध्यक्ष, पूनमचंद साहू सेक्टर अध्यक्ष, खेमीचंद साहू सेक्टर प्रभारी,नारायण कुर्रे पूर्व पार्षद नगर पंचायत समोदा उपस्थित थे।










