बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
बघेल पहुंचे स्कूल पीटीएम और मेगा पीटीएम में, किया शालाओं का निरीक्षण भी
जगदलपुर। बस्तर जिले में आज मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन एवं स्कूल स्तरीय शिक्षक पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर बलिराम बघेल ने भी शिरकत की। उन्होंने बड़े मुरमा संकुल की शालाओं का निरीक्षण भी किया। सम्मेलन में डीईओ श्री बघेल ने पालकों और शिक्षकों को सामुदायिकता की भावना का पाठ पढ़ाया। स्कूल विजिट के दौरान अमूमन हर बच्चे से संवाद कर उन्हें मोरल सपोर्ट दिया।
पीटीएम में डीईओ श्री बघेल ने पालकों और शिक्षकों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए और स्कूलों का निरीक्षण कर शालाओं की व्यवस्था को सुधार करने और सुदृढ़ बनाने हेतु कहा। सर्वप्रथम प्राथमिक शाला कांकरवाड़ा में डीईओ श्री बघेल की धमक हुई। जहां पालक नहीं पहुंचे थे।। वहां पर बच्चो की क्लास ली और बच्चो से परिचय पूछा। एमडीएम कक्ष में गए। रसोइया भोजन बनाते मिले, उनसे भोजन की मात्रा और उसमें शामिल पौष्टीक तत्वों की जानकारी ली और स्वादिष्ट एवं पौष्टीक भोजन बनाने हेतु रसोईयों को समझाइश दी। उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल प्राथमिक शाला डुमरगुडा में निरीक्षण करने पहुंचे। वहां 12 से 15 पालक शाला में उपस्थित थे। उनके साथ श्री बघेल ने लंबी चर्चा की और पालक शिक्षक सम्मेलन में बच्चों तथा पालकों के साथ फोटो सेशन भी करवाया। उसके पश्चात श्री बघेल ने प्राथमिक शाला बड़ेमुरमा, माध्यमिक शाला बड़ेमुरमा और हायर सेकंडरी बड़ेमुरमा का निरीक्षण किया। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला में सभी बच्चों के साथ डीईओ बीआर बघेल ने वन टू वन चर्चा की।सभी से कुछ न कुछ सवाल पूछे, उनकी दिनचर्या की जानकारी ली और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री बघेल ने बच्चों और पालकों को पढ़ाई के महत्व और उसके लाभ से अवगत कराया।

अंत में हायर सेकंडरी बड़ेमुरमा में मेगा पीटीएम में बीआर बघेल ने शिरकत की।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन मनीष अहिर द्वारा किया गया। श्री बघेल द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई। अगली कड़ी में संकुल समन्वयक भूपेश पाणिग्रही द्वारा पीटीएम क्यों और किसलिए के बारे में विस्तार से बताया गया।। उसके पश्चात विशिष्ट अथिति उपसरपंच शिवम द्वारा बच्चो को और पालकों को शाला से जुड़ने के फायदे को विस्तार से बताया गया।
उसके पश्चात एसएमडीसी अध्यक्ष नीलांबर सेठिया ने शाला की गतिविधियों पूरी रूपरेखा रखी और पीटीएम की विशेषता पर चर्चा की।
अंतिम उद्बोधन जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल द्वारा दिया गया। श्री बघेल ने स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ओर से एक हजार रुपए की कैश प्राइज देकर प्रोत्साहित किया गया। बड़ेमुरमा के बच्चे जो अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें मेडल प्रदान किया। शाला में जरूरत के सामनों को जल्द दिलाने का आश्वाशन दिया गया। और पीटीएम में बच्चो और पालकों को पढ़ाई के महत्व और उसके लाभ के बारे में बताया। श्री बघेल ने कहा कि सभी बच्चे और पालक स्कूलों से जुड़ें। श्री बघेल ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षा योजना पिटीएम के बारे पूरे विस्तार से बताया। अंत में पीटीएम में आए पालकों को प्रतिदिन बच्चे शाला आए इस हेतु प्राचार्य जीवन दास के साथ शपथ ग्रहण करवाया गया। अंत में इको क्लब द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। आज के इस कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक अजय बोस, मनीष अहिर, देवेंद्र देवांगन, सुमन वाणी मिंज, सुनीता वर्मा, लेविन, गीतांजलि पटेल, शिव कौशिक, समीरकांत, तेजसिंह ठाकुर, इमरान खान, सुधीर ध्रुव, श्री बर्मन, राधेश्याम मंडावी, सपना दहिया और शिक्षकों का पूर्ण रूप से सहयोग था। कार्यक्रम को पूरी तरह व्यवस्थित रखने में प्राचार्य श्री दास और संकुल समन्वयक भूपेश पाणिग्रही की अग्रणी भूमिका रही।









