ग्राम पंचायत गांगपुर छीरहा जिला बेमेतरा में आए दिन बिजली की समस्या से ग्रामीणों को पानी पीने नहाने धोने एवं गाय भैंस को पानी पिलाने के लिए बहुत समस्या हो रही है जिसके कारण नदी नाले या दूसरे गांव जाकर पानी लाकर अपने जीवन यापन करना पड़ रहा है ग्रामीणों को बहुत ही पानी की समस्या है दिन प्रतिदिन हर समय ट्रांसफार्मर जल जाता है और जिससे ग्रामीणों को बहुत ही पानी की दिक्कत होती है दो-तीन दिन का बासी पानी को वहां के नागरिक पानी को पीकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं पूर्व में बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर एवं दो जगह ट्रांसफार्मर लगाने की मांग ग्रामीणों के द्वारा किया गया था लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर अलग नहीं किया गया है जिससे ग्रामीण बहुत परेशान है
ग्राम में हैंडपंप की व्यवस्था रहता तो भी पानी की समस्या दूर किया जा सकता था शौर पेनल रहता तो भी पानी की समस्या दूर किया जा सकता था लेकिन यहां ऐसा कुछ व्यवस्था ही नहीं है जिसके कारण ग्रामीण प्रतापपुर से पानी लाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं ट्रांसफार्मर लगता है तो दो से चार दिन या 15 दिन इससे ज्यादा अधिक नहीं चल पाता है आज दिनांक 19 .7.2025 को फिर ट्रांसफार्मर लगा और फिर वही प्रॉब्लम फिर बिगड़ गया जिसके कारण फिर ग्रामीणों ने हर घर ₹100 वसूल कर ट्रांसफार्मर को रिपेयरिंग करने के लिए वसूल किया है







