Home चर्चा में मिनिमाता चौक तरौद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम सम्पन्न ; उनकी संघर्षशीलता और सेवा...

मिनिमाता चौक तरौद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम सम्पन्न ; उनकी संघर्षशीलता और सेवा भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है

4
0

संवाददाता – निलेश सिंह

अकलतरा – महान समाजसेविका एवं छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनिमाता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज मिनिमाता चौक, तरौद में माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने उनके समाज सुधार कार्यों को स्मरण करते हुए संकल्प लिया कि समाज में समरसता, सेवा और न्याय के भाव को आगे बढ़ाते रहेंगे।

मिनिमाता जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने दलितों, महिलाओं और गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक बदलावों की नींव रखी। सन् 1952 में वे लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं और 1952 से 1972 तक लगातार सांसद रहीं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनकी सादगी, संघर्षशीलता और सेवा भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा — “मिनिमाता जी ने हमें सिखाया कि सच्ची राजनीति सेवा से शुरू होती है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचती है।” इस अवसर पर अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक शेयहराज हरबंश व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here