गौरेला संवाददाता – तापस शर्मा
राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा में भव्य शोभायात्रा और मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ka का शुभारंभ गौरेला के मरही माता मंदिर में अतिथियों द्वारा पूजन-अर्चना से हुआ, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, कार्यक्रम संयोजक बृजलाल सिंह राठौर और समाज अध्यक्ष कैलाश सिंह राठौर के नेतृत्व में बाइक रैली एवं शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पेंड्रा पहुँची।

दुर्गादास राठौर चौक पर अतिथियों ने वीर दुर्गादास की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं भगवा ध्वज रोहण कर राष्ट्रनायक को नमन कियाl मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा — “दुर्गादास राठौर किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे भारत के वीरता और गौरव के प्रतीक हैं। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र और धर्म की रक्षा में समर्पित किया। आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।”मुख्य वक्ता नारायण नामदेव ने कहा कि आज समाज जातियों में बंटकर कमजोर हो रहा है, जबकि दुर्गादास जैसे महापुरुष हमें एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हैं। माताओं को चाहिए कि वे बच्चों में राष्ट्रीय चेतना का संस्कार डालें, तभी घर-घर में वीर दुर्गादास जन्म लेंगे।

इस अवसर पर मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची और योगी सुभाषनाथ ने भी ओजस्वी उद्बोधन देते हुए राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सर्व हिंदू समाज के प्रमुखों का सम्मान किया गया। संचालन कार्यक्रम संयोजक बृजलाल सिंह राठौर ने किया और आभार समाज अध्यक्ष कैलाश राठौर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में तीरथ बड़गैया, मोटे लाल राठौर, कन्हैया सिंह राठौर, रोशनी तापस शर्मा, श्याममणि राठौर, सरिता राठौर, श्याममिलन राठौर, कल्लू सिंह राजपूत, महेंद्र सोनी, द्वारिका सोनी, गोपाल अग्रवाल, जयप्रकाश शिवदासानी, संदीप जायसवाल, जीवन सिंह राठौर, गुड्डू महाराज, रामजी श्रीवास, भंवर सिंह, पवन पैकरा, शिवनाथ पैकरा, दिलीप यादव, अजय तिवारी, अनुपम गुप्ता, तापस शर्मा, भागवत राठौर, भूपेंद्र राठौर, विक्रम राठौर, लखन राठौर, रोहणी राठौर, हेमराज राठौर, दुर्गेश राठौर, गोलू राठौर, हितेंद्र राठौर समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी और हिन्दू सनातन परिवार के लोग उपस्थित रहे।









